एलएचबी रैक से बाघ एक्सप्रेस का परिचालन शुरू
मुजफ्फरपुर, जून 6 -- मुजफ्फरपुर। हावड़ा-काठगोदाम के बीच चलने वाली 13019/13020 बाघ एक्सप्रेस में रेलवे ने एलएचबी रैक लगा दिया है। पूर्वी रेलवे के आदेश के अनुसार ट्रेन शुक्रवार को हावड़ा से पहली बार नई एलएचबी संरचना के साथ रवाना हुई। पहले ट्रेन में चार एसी, छह स्लीपर, छह जनरल और दो ब्रेक वैन सहित कुल 18 कोच लगाए जाते थे। नई संरचना में चार एसी और छह स्लीपर कोच यथावत रहेंगे, लेकिन जनरल कोचों की संख्या छह से घटाकर चार कर दी गई है। यह भी पढ़ें- गंगासागर ट्रेन में लगेगी एलएचबी कोच, मिली स्वीकृति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.