एलएचबी कोच से लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट का सफर होगा आरामदायक
लखनऊ, जून 12 -- लखनऊ। लखनऊ- वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (24203/24204) एवं वाराणसी - बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस (14213/14214) के संचालन में अब एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इसके लगने से यात्रियों का सफर बेहतर, सुरक्षित एवं अधिक आरामदायक हो जाएगा। रेल प्रशासन अब तक दोनों ट्रेनों में पारंपरिक इंडियन कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) कोच का प्रयोग कर रहा था। अब इनके स्थान पर आधुनिक लिंके होफमैन बुश (एलएचबी) कोच का स्थाई रूप से प्रयोग करेगा। दोनों में 25 जून से एलएचबी कोच से संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
रक्षा और आराम उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता के अनुसार एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से निर्मित हैं, जिससे यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और आरामदायक होती है। इन कोचों में झटके और कंपन कम महसूस होते हैं, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुगम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.