प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन से मुम्बई का सफर लंबे समय से यात्रियों के लिए चुनौती बना हुआ है। नियमित ट्रेन की कमी और सीमित दिनों में चलने वाली ट्रेनों के कारण यात्रियों को आरक्षण के लिए जूझना पड़ता है। अब इस समस्या के समाधान की दिशा में पहल शुरू हो गई है।प्रयागराज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस (12294) फिलहाल सप्ताह में सिर्फ दो दिन मंगलवार और शनिवार को ही संचालित होती है। वर्षों से इसे रोजाना चलाने की मांग उठती रही, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हो सका। इसी बीच उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल सिंह ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दुरंतो का विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है। वर्तमान में मुम्बई के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन ये ट्रेनें ज्यादा समय लेती...