एलएंडटी यार्ड से चोरी माल कबाड़ी की दुकान से बरामद, हंगामा
मेरठ, मई 21 -- परतापुर क्षेत्र में निर्माणाधीन रैपिड रेल परियोजना से जुड़े एलएंडटी यार्ड से चोरी हुआ सामान गुरुवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। रिठानी घोपला मोड़ स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर चोरी का माल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक कबाड़ी को हिरासत में लेकर सामान कब्जे में ले लिया। वहीं एलएंडटी कर्मचारियों ने कुछ पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। एलएंडटी के सुरक्षाकर्मी शिवकुमार की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार 16 मई को शताब्दी नगर स्थित एलएंडटी यार्ड से लोहे की 10 प्लेट समेत करीब 43 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ था। गुरुवार को एलएंडटी के सीनियर सिक्योरिटी इंचार्ज दुर्गेश यादव को सूचना मिली कि चोरी हुआ सामान रिठानी घोपला मोड़ स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर रखा है। यह भी पढ़ें- बांका : चोरी गई रेल पोल पीरपैंती से की बरामद सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.