रांची, नवम्बर 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस उत्सव के उपलक्ष्य में बंगला सांस्कृतिक कर्मीवृंद की ओर से रविवार को एलईबीबी हाई स्कूल में एक भव्य प्रभाती रवींद्र संगीत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस वर्ष के आयोजन स्वर्गीय डॉ सुजीत कुमार पाल को समर्पित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर तथा महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के प्रति नमन के साथ हुआ। स्वागत भाषण प्रणव चौधरी द्वारा दिया गया। मंच संचालन का दायित्व रीता डे एवं कुमारी अयना देवनाथ ने निभाया। कार्यक्रम में तबला संगत उत्तम घोष ने और सिंथेसाइजर वादन सौरभ देव ने प्रस्तुत किया। संगीत प्रस्तुति में अपरूपा चौधरी, अपराजिता भट्टाचार्य, मंदिरा बनर्जी, शुचिष्मिता सेनगुप्ता, मौ सांतारा और सुबीर लाहिड़ी ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त डोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.