बिजनौर, सितम्बर 25 -- नगर के पोखर बाजार स्थित लाल जमुनादास धर्मशाला के सामने मंगलवार की देर शाम एलईडी स्क्रीन पर श्रीरामलीला प्रसारण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बबीता मारवाड़ी एवं संजय मारवाड़ी ने फीता काटकर किया। कमेटी के संरक्षक करन सिंह ने बताया कि रामलीला आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिदिन देर शाम से लेकर रात तक एलईडी स्क्रीन पर श्रीरामलीला प्रसारित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु धर्म लाभ ले सकें। इस अवसर पर पुनीत शर्मा, करन सिंह, विजयपाल सिंह चौहान, संजीव चौहान, सोनू चौहान, टीकम सिंह, राकेश चौहान, विशाल महंत, ललित चौहान, अमित चौहान, जितेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.