मथुरा, फरवरी 25 -- वृंदावन जग प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शनार्थियों को सुगम दर्शन करने के लिए 25 तारीख से प्रस्तावित लाइव प्रसारण के लिए कमेटी द्वारा मंगलवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर 1 के बाहर लगी एलईडी टीवी स्क्रीन पर लाइव स्ट्रीमिंग का ट्रायल लिया गया। वहीं मंदिर क्षेत्र में अन्य तीन जगह पर भी एलईडी टीवी स्क्रीन स्थापित कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित बांके बिहारी हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटीके सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि आराध्या बांके बिहारी के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द अपने ठाकुरजी के सुगमता से लाइव दर्शन प्राप्त हो सके, इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज एलईडी टीवी स्क्रीन पर लाइव स्ट्रीमिंग का ट्रायल शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि गेट नंबर एक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.