आजमगढ़, फरवरी 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर का ठंडी सड़क मार्ग जल्द एलईडी लाइट से रोशन होगा। 70 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग पर 55 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। शासन स्तर से धनराशि अवमुक्त होने के बाद आवास विकास विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। टेंडर होने के बाद नामित कंपनी ने फाउंडेशन का कार्य शुरू करा दिया है। नगर के शारदा चौराहे से लेकर गिरजाघर तिराहे तक स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। प्रत्येक पोल पर 120 से 130 वाट की एलईडी लाइट रहेगी। आवास विकास विभाग ने इस मार्ग पर सड़क के एक साइड में एलईडी लाइटें लगाए जाने के लिए तीन माह पूर्व जिलाधिकारी को कार्ययोजना बनाकर भेजी थी। डीएम ने फाइल को स्वीकृत प्रदान कर दी थी। जिसके बाद अनुमोदन के लिए शासन को भेजा गया था। शासन से धनराशि मिलते ही आवास विकास विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जौनपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.