एलईडी लाइटों से जगमग होगा उसावां, एक करोड़ खर्च करेगी नगर पंचायत
बदायूं, जून 4 -- उसावां, संवाददाता। नगर में अब कहीं पर भी अंधेरा नहीं रहेगा। शाम ढलते ही नगर पूरी तरह से जगमग हो उठेगा। इसके लिए नगर पंचायत चेयरमैन प्रियंका सिंह चौहान ने नगर की प्रकाश व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। नगर पंचायत क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के किनारे और प्रमुख चौराहों, नुक्कड़ों पर लगभग 160 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस परियोजना पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि नई एलईडी स्ट्रीट लाइटों के लगने से पूरे नगर में दूधिया रोशनी फैलेगी, जिससे रात के समय में भी दिन जैसा उजाला दिखाई देगा। यह भी पढ़ें- चौक कालीजी वार्ड में विकास की नई रोशनी लंबे समय से नगरवासियों की ओर से बेहतर प्रकाश व्यवस्था की मांग की जा रही थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.