प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग के बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) स्टूडेंट चैप्टर की ओर से सोमवार को छात्र संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय 'आईएस 16102 सीरीज: एलईडी उत्पादों का जीवन चक्र मूल्यांकन और एंड-ऑफ-लाइफ प्रबंधन' रहा, जिसमें छात्रों को भारतीय मानकों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि प्रो. राजीव त्रिपाठी (पूर्व कुलपति, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल एवं पूर्व निदेशक, एमएनएनआईटी) रहे। विशिष्ट अतिथि प्रो. आरपी तिवारी (नोडल अधिकारी, बीआईएस स्टूडेंट चैप्टर) उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा विषय पर आयोजित क्विज के विजेताओं को पुरस...