बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- एलईटी की घोषणा एसोसिएशन के प्रयासों का परिणाम : विकास चंद्र फोटो : लाइब्रेरी : राजगीर में मंगलवार को अभिनंदन समारोह में शामिल ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र सिंह व अन्य। राजगीर, निज प्रतिनिधि। ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन की नालंदा जिला इकाई की ओर से मंगलवार को राजगीर में प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र सिंह का भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एलईटी-2026 (लाइब्रेरियन इलिजबिलिटी टेस्ट) के आयोजन की घोषणा लाइब्रेरियन अभ्यर्थियों के हित में संगठन के लगातार प्रयासों का परिणाम है। विश्वविद्यालय स्तर के कॉलेजों में रिक्त लाइब्रेरियन पदों पर भी जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने कहा कि संगठन कई वर्षों से बहाली की मांग ...