एलईओ से कोहवरी सहित पांच गांव में होगा पुलिया निर्माण
गया, मई 12 -- स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल शेरघाटी की ओर से बाराचट्टी प्रखंड के पांच गांवों में पुलिया निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिला योजना कार्यालय से प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ 50 प्रतिशत राशि भी जारी कर दी गई है। योजना के तहत काहूदाग पंचायत के कुंवारी और खजुराइन गांव में 12-12 लाख रुपये की लागत से पुलिया बनेगी। वहीं भलुआ पंचायत के सिसियातरी में 18 लाख रुपये से सुकटा नाला निर्माण कराया जाएगा। झांझ के गुणाडीह में साढ़े 14 लाख रुपये से सात अना पइन तथा शोभ से सुले बट्टा हाई स्कूल जाने वाले मार्ग में करीब 12 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण होगा। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया बनने से बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य जल्द शुरू कर तीन माह के भीतर पूरा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.