गुमला, अप्रैल 10 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड में एलआरडीसी राजीव कुमार ने बीडीओ अरुण कुमार के साथ शुक्रवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं और संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत से लेकर जनवितरण प्रणाली व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत को परखा गया। सबसे पहले पदाधिकारी मारासिली पंचायत भवन पहुंचे। जहां बैठक हॉल, प्रज्ञा केंद्र समेत पूरे परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में काफी गंदगी पाई गई। जिस पर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। साथ ही भवन में संचालित लाइब्रेरी की स्थिति भी काफी खराब मिली। छत से पानी टपकने जैसी गंभीर समस्या भी सामने आई।। जिससे रख-रखाव में लापरवाही साफ नजर आई। इस पर एलआरडीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित मुखिया,पंचायत सचिव और तत्कालीन जेई से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम ने आंगनबाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.