चक्रधरपुर, सितम्बर 1 -- बंदगांव। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को कराईकेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यशाला के दौरान एलआरडीसी, चक्रधरपुर अनिल कुमार सिंह ने छह टीबी मरीजों को गोद लिया। इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह ने टीबी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए उन्हें नियमित रूप से दवा लेने के साथ-साथ पौष्टिक आहार लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। गोद लिए गए सभी छह टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान किया गया, ताकि वे दवाओं के साथ पर्याप्त पोषण प्राप्त कर जल्द स्वस्थ हो सकें। इस मौके पर एसटीएस गोवर्धन पिंगुआ, एमपीडब्ल्यू नितेश कुमार मंडल, भीम पुरी, ऋतिक बोदरा एवं सुखलाल बोदरा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...