घाटशिला, जून 18 -- बहरागोड़ा। कुमारडूबी पंचायत में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जांचने के लिए एलआरडीसी नितिन निखिल सुरीन की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने गुरुवार को अचानक औचक निरीक्षण किया।इस दौरान बीडीओ केशव भारती और सीओ राजाराम मुंडा सहित पूरी टीम मुस्तैद रही। टीम ने पहले धुलियापाड़ा आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जहां बच्चों की उपस्थिति, साफ-सफाई और पोषाहार की गुणवत्ता परखी।इसके बाद जन वितरण प्रणाली की राशन दुकान पर स्टॉक रजिस्टर और वितरण व्यवस्था की जांच की। टीम ने कुमारडूबी मिडिल स्कूल पहुंचकर शिक्षकों की हाजिरी, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और शिक्षा स्तर का जायजा लिया। अंत में पंचायत भवन में विकास योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की।अधिकारियों ने सभी कर्मियों को व्यवस्थाएं सुधारने और पारदर्शिता बरतने के कड़े निर्देश दिए।

हिंद...