पलामू, दिसम्बर 10 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू की उपायुक्त समीरा एस ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर निदान का प्रयास किया। उपायुक्त ने आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ऊंटारी से आए उपेंद्र मेहता ने उपायुक्त को बताया कि सदर अनुमंडल के भूमि सुधार उप-समाहर्ता के दाखिल-खारिज़ के आदेश के बावजूद ऊंटारी रोड अंचलाधिकारी ने म्यूटेशन नहीं किया जा रहा है। इसे उपायुक्त ने गंभीरता से लिया है। प्रावधान है कि भूमि सुधार उप समाहर्ता के आदेश के दो दिनों के अंदर म्यूटेशन कार्य निष्पादित करना है। जनता दरबार में पहुंचे चैनपुर निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि उनके गोतिया ने उनके हिस्सा का...