एलआईसी शाखा में 10.33 लाख का फर्जीवाड़ा
लखनऊ, अगस्त 21 -- लखनऊ, संवाददाता। भारतीय जीवन बीमा निगम की चौक शाखा में चार पॉलिसीधारकों के परिपक्वता क्लेम में फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप शाखा के तत्कालीन कर्मी और वर्तमान में बदायूं में तैनात विकास अधिकारी व उसके भाई पर है। दोनों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 10.33 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए।चौक पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शाखा की वरिष्ठ प्रबंधक कीर्ति मेहरोत्रा की शिकायत के अनुसार आरोपी आदित्य नारायण चौधरी, निवासी एल्डिको सिटी जो अब बदायूं के सहसवान में परिवीक्षाधीन विकास अधिकारी है, ने अपने भाई प्रभास चौधरी के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। आरोप है कि इक्तिदार अहमद की पॉलिसी के 56,385 रुपये फर्जी हस्ताक्षर, पासबुक और पैन से जितेंद्र कुमार के खाते में भेजे गए। ट्रांसगोमती शाखा की उर्मिला की पॉलिसी के 2,75,832 रुपये फर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.