आरा, फरवरी 9 -- आरा। भारतीय जीवन बीमा निगम की आरा शाखा का सोमवार को औपचारिक रूप से शहर के महावीर टोला से शिवगंज स्थित नए भवन में स्थानांतरण कर दिया गया। इस अवसर पर नए सुसज्जित शाखा कार्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसमें एलआईसी के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अभिकर्ता उपस्थित रहे। वरीय शाखा प्रबंधक एम डाबरिया ने शाखा में पूजा-अर्चना कर विधिवत कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि नए भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ ग्राहकों और अभिकर्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मौके पर उप शाखा प्रबंधक पवन कुमार पांडेय, रोहित यादव, एडीएम राजीव कुमार समेत अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.