एलआईसी बीमा सप्ताह का शुभारंभ
अलीगढ़, सितम्बर 2 -- भारतीय जीवन बीमा निगम की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में बीमा सप्ताह का शुभारंभ मण्डल कार्यालय अलीगढ़ में किया गया। शुभारंभ प्रवीण कुमार सक्सेना वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक द्वारा निगम का ध्वजारोहण एवं कॉर्पोरेट कलर के 70 गुब्बारे उड़ाकर किया गया। वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक द्वारा निगम की उपलब्धियों, उत्पादों एवं नवीनतम सेवाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि एलआईसी बीमा के क्षेत्र में देश की नंबर वन संस्था है, जिसका लाइफ फंड कई देशों की जीडीपी से अधिक है। इस अवसर पर वरिष्ठतम कर्मचारी, बीमाधारक, अभिकर्ता, एवं पेंशनर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसी दिन ग्राहकों के लिए विशेष सेवा पटल का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। यह भी पढ़ें- एलआईसी के स्थापना दिवस पर 'बेहतर सेवा' का संकल्प निगम के सीईओ आर दोरईस्वामी ने ऑनलाइन सभी को सम्बोधित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.