कानपुर, फरवरी 26 -- कानपुर। श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समिति के पदाधिकारियों ने सांसद रमेश अवस्थी से भेंट कर उन्हें रामादेवी चौराहे से गोल चौराहे तक एलिवेटेड पुल के निर्माण की स्वीकृति, जयपुरिया क्रॉसिंग पर निर्मित पुल का नामकरण अग्रसेन सेतु कराने के लिए बधाई दी। पदाधिकारियों ने फूलबाग एलआईसी चौराहा का नाम अग्रसेन चौक के नाम पर कराए जाने का प्रस्ताव भी दिया। सांसद ने आश्वस्त किया कि वे इसके लिए प्रयास करेंगे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री मनीष दर्पण, उपाध्यक्ष गोपाल गुड़ियाला, अभिषेक अग्रवाल, मंत्री रामसेवक अग्रवाल और विजय कुमार अग्रवाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...