नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को एक मेट्रो स्टेशन से सीबीआई ने एलआईसी के फंड में घपला कर करोड़ों की ठगी के मामले में आरोपी समीर जोशी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने अगस्त 2012 में एलआईसी, लखनऊ की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था। आरोप था कि एलआईसी के फंड का दुरुपयोग किया गया । आरोपितों ने फर्जी चेक बनाकर ऐसे एलआईसी पॉलिसी धारकों के नाम पर धोखाधड़ी से पॉलिसी क्लेम किए,जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं था। इसके अलावा ढंग से कमाई गई रकम को दूसरी जगह लगाया और फरवरी, 2006 से अगस्त, 2010 के बीच एलआईसी, जानकीपुरम (लखनऊ ) में 6,37,66,660 रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी को छिपाने के लिए खातों की किताबों में हेराफेरी की गई। सीबीआई ने मामले में 21 अगस्त 2014 को 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की, जिसमें आरोपी समीर जोश...