प्रयागराज, अगस्त 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। केंद्र सरकार की ओर से तीन अगस्त को एलआईसी के 6.5 फीसदी शेयर बेचने के विरोध में बुधवार को देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन हुआ। इसी क्रम में इलाहाबाद डिविजन इंश्योरेंस यूनियन के सदस्यों ने एलआईसी के सिविल लाइंस स्थित मंडल कार्यालय पर सभा की। सभा में कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ हुंकार भरी और जमकर नारेबाजी भी की।इलाहाबाद डिविजिन इंश्योरेंस इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष अविनाश कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार एलआईसी के शेयर को निजी हाथों में सौंपकर न केवल देश के 44 करोड़ बीमाधारकों के साथ छल किया है बल्कि सरकार की संचित संपदा को निजी हाथों में औने पौने दामों पर बेचने के लिए रास्ता सुगम कर दिया है। यह भी पढ़ें- एलआईसी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप सभा में सीटू के जिलाध्यक्ष विकास स्वरू...