हल्द्वानी, जुलाई 29 -- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 52 पुरुष एवं महिला खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के बीच हो रही रोमांचक प्रतिस्पर्धा यह भी पढ़ें- खिताब के करीब पहुंचे शतरंज खिलाड़ी, दो राउंड का प्रतियोगिता शेष प्रतियोगिता का शुभारंभ हल्द्वानी, संवाददाता। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की उत्तर मध्य क्षेत्रीय शतरंज एवं कैरम चयन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मंगलवार को रामपुर रोड स्थित होटल रॉयल रेजिडेंसी में हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न मंडलों से 52 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानव संसाधन विभाग, उत्तर मध्य क्षेत्र कानपुर के प्रबंधक ब्रजेंद्र नारायण गोस्वामी रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर...