एलआईसी कर्मचारियों की मनमानी से लोग परेशान
अयोध्या, मई 14 -- रुदौली। भारतीय जीवन बीमा निगम की रुदौली शाखा के कुछ कर्मचारियों की कार्यशैली से लोग परेशान है। एलआईसी से जुड़े कृष्णमगन, इमरान, सुनील कुमार, अजय व रोहित का कहना है कि पूछताछ काउंटर पर तैनात कर्मचारी अक्सर अपनी सीट पर मौजूद नहीं रहते। जिससे बीमाधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई कर्मचारी बाहरी जिले से आकर ड्यूटी करते हैं और कार्यालय पहुंचने में देरी होने के कारण आम जनता का काम प्रभावित होता है। आरोप है कि जब भी कोई उपभोक्ता अपने बीमा संबंधी कार्य के लिए शाखा पहुंचता है तो उसे बाद में आना कहकर वापस कर दिया जाता है। शाखा प्रबंधक अनूप कुमार पाण्डेय ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.