प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के जोगापुर में चोरों ने ताला तोड़कर एलआईसी एजेंट का मकान खंगाल लिया। दो आलमारी से करीब 25 लाख के जेवर समेट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जोगापुर निवासी संगमलाल वैश्य एलआईसी एजेंट हैं। वह 12 फरवरी को परिवार सहित तिरुपति बालाजी गए थे। उनका बेटा आशीष मछलीशहर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। 15 फरवरी को पड़ोस के लोगों ने फोनकर बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला है। लोग सोमवार शाम पहुंचे तो देखा चोर अंदर की दो आलमारी तोड़कर करीब 25 लाख के जेवर समेट ले गए थे। सूचना पर भंगवा चुंगी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शहर कोतवाल सुभाष यादव ने भी मंगलवार को जानकारी ली। उन्होंने बताया कि परिवार के बाहर जाने की जानकारी रखने वालों ने ही घटना को अ...