हरदोई, मार्च 30 -- मल्लावां। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में मल्लावां की होनहार बिटिया दीप्ति वर्मा ने छठवीं रैंक हासिल कर गांव से लेकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। मल्लावां ब्लाक क्षेत्र के गांव पुरबावा निवासी देवेंद्र सिंह की पुत्री दीप्ति वर्मा ने यह मुकाम कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर हासिल किया। इनकी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 12 तक सेंट फिडेलिस इंटर कॉलेज लखनऊ से हुई। उन्होंने वर्ष 2011 में हाईस्कूल और 2013 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से वर्ष 2016 में बीएससी तथा 2021 में एमए की डिग्री हासिल की। दीप्ति ने बताया कि उनका सपना शुरू से ही प्रशासनिक सेवा में जाने का था। इस लक्ष्य को पाने के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए। उन्होंने तीन बार यूपीएससी की परीक्षा भी दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.