एलआईसी एजेंट की बाईक घर के बाहर से चोरी
रांची, जून 4 -- रातू,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आमटांड़ लीची बागान में गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब घर के बाहर खड़ी एलआईसी एजेंट की बाईक चोरी हो गई। पीड़ित गणेश साहू ने रातू थाना में लिखित शिकायत दी है। साहू ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अपनी बाइक घर के पास खड़ी की थी। इसके बाद खाना खाने अंदर गए। थोड़ी देर बाद बाहर निकले तो बाइक गायब थी। उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक का पता नहीं चला। पीड़ित ने रातू थाना प्रभारी से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई कि चोर गाड़ी से कोई घटना कर सकते हैं। रातू पुलिस आवेदन के आधार पर छानबीन में जुटी है। ज्ञात हो कि इन दिनो रातू तथा आसपास के क्षेत्रो से लगातार बाइक की चोरी हो रही है। क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.