रामपुर, मई 12 -- भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एजेंटों ने सोमवार को शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। एजेंटों ने कहा कि लंबे समय से क्लिया रूम और कार्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है, जिससे अभिकर्ताओं को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में एजेंटों ने रूम में बैठने की समुचित व्यवस्था कराने, खराब पड़े फर्नीचर को बदलने, अतिरिक्त टेबल और कुर्सियां उपलब्ध कराने, पंखे और फ्रिज की सुविधा देने तथा अस्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग उठाई। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की गई।एजेंटों यह भी पढ़ें- प्रवक्ता भर्ती के आवेदन में संशोधन का अवसर की मांग का कहना था कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में अभिकर्ता कार्यालय पहुंचते है...