सासाराम, अक्टूबर 2 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुशवाहा सभा भवन में शुक्रवार को भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ की ओर से लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया 1964 का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान संघ की चुनावी प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार सिंह और सचिव पद पर राजेंद्र प्रसाद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन के दौरान दोनों पदों पर अन्य किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था। कार्यक्रम में सासाराम, भभुआ व मोहनिया शाखा के सैकड़ों अभिकर्ता शामिल हुए। मौके पर पटना डिवीजन के अध्यक्ष बैरिस्टर प्रसाद आनंद, रामसुरेश सिंह, मनोज कुमार चंदेल, लक्ष्मण शर्मा, महेंद्र प्रसाद सिन्हा, एमडीआरटी सुधीर कुमार उर्फ मंटू सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...