गुमला, फरवरी 25 -- गुमला । एसआईसी के गुमला शाखा के लोहरदगा निवासी अभिकर्ता प्रकाश साहू का 20 को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। मंगलवार को गुमला शाखा कार्यालय में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत और समापन सेत कुमार एक्का ने किया।शोक सभा में शाखा के मुख्य प्रबंधक टी.सी. गोयल, सहायक शाखा प्रबंधक पिंटू कुमार, प्रशासनिक अधिकारी, समस्त कर्मचारी, विकास अधिकारी, अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव किशोर साहू सहित बड़ी संख्या में अभिकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्व.प्रकाश साहू के योगदान को याद करते हुए उन्हें एक कर्मठ और समर्पित अभिकर्ता बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.