एर्नाकुलम एक्सप्रेस के जनरल कोच से 10 किलो गांजा बरामद
जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- ओडिशा होकर टाटानगर आने वाली एर्नाकुलम एक्सप्रेस की औचक जांच में आरपीएफ जवानों ने 10 किलो गांजा बरामद किया है। हालांकि, कोच में गांजा रखने वाले की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना सोमवार सुबह टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन के जनरल कोच की है। गांजा बरामदगी के बाद आरपीएफ कार्रवाई में जुटी है, ताकि कोच में गांजा रखने वाले की पहचान हो सके। सूचना के अनुसार, आरपीएफ जवानों को प्लेटफॉर्म पर खड़े कोच में गांजा मिला। संदेह है कि गांजा लेकर आने वाला व्यक्ति आरपीएफ जवानों को देखकर कोच से खाली हाथ उतर गया, ताकि सुरक्षा जवानों के हत्थे न चढ़े। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गांजा बरामदगी का केस रेल थाना में अज्ञात के खिलाफ दर्ज उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से कोच में गांजा रखने वाले की पहचान हो सकेगी। इधर, बरामद गांजा जीआरपी के सुपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.