नैनीताल, अप्रैल 6 -- नैनीताल, संवाददाता। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान अनुसंधान संस्थान (एरीज) की ओर से 6 से 10 अप्रैल तक एरोसोल मॉडलिंग विषय पर एरीज-आईएएसटीए विद्यालय का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शोधकर्ताओं को एरोसोल अध्ययन में उपयोगी अनुकरण (सिमुलेशन) और मॉडलिंग तकनीकों की मूल अवधारणाओं से परिचित कराना है।उद्घाटन सत्र में एरीज के निदेशक डॉ. मनीष कुमार नाजा ने हिमालयी क्षेत्र में स्थित संस्थान की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए यहां संचालित अनुसंधान एवं प्रेक्षण सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने एरोसोल अध्ययन में एरीज की भूमिका को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम में एरोसोल विज्ञान के अग्रणी विशेषज्ञ प्रो. वाईएस मय्या ने भारत में एरोसोल विज्ञान के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में भी गणना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.