एरोसिटी से टर्मिनल एक के बीच मेट्रो सुरंग के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। फेज पांच-ए में एरोसिटी से एयरपोर्ट टर्मिनल एक के बीच भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण के लिए डीएमआरसी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत एरोसिटी से टर्मिनल-एक के बीच अप व डाउन दोनों तरफ से मेट्रो ट्रेनों के आवागमन के लिए 2.26 किलोमीटर लंबी दो सुरंगों का निर्माण होगा। टेंडर आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। यह कॉरिडोर बनकर तैयार होने पर गोल्डन लाइन पर कालिंदी कुंज से सीधे एयरपोर्ट टर्मिनल एक तक मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। इससे नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा। मौजूदा समय में फेज चार में गोल्डन लाइन पर तुगलकाबाद से एरोसिटी के बीच 23.62 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है। इसका 79.54 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.