एरोसिटी समेत कई प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे
गाज़ियाबाद, अगस्त 20 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। हरनंदीपुरम आवासीय टाउनशिप के लिए खरीदी गई 24.1213 हेक्टेयर भूमि का भू उपयोग बदलने और पहले फेज को 47.1612 हेक्टेयर में लान्च करने की तैयारी है। साथ ही घंटाघर से भाटिया मोड तक एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। जीडीए इन प्रस्तावों को साथ करीब 15 प्रस्ताव शुक्रवार को होने वाली बोर्ड बैठक में रखेगा। जहां से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। जीडीए के सभागार में शुक्रवार को जीडीए बोर्ड अध्यक्ष व मेरठ मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में प्राधिकरण की 173वीं बोर्ड बैठक होगी। इस बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और उनपर मुहर लगने की उम्मीद है। बैठक में घंटाघर से भाटिया मोड़ के बीच चार लेन के एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए जीडीए कर्ज लेगा। करीब दो किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड रोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.