खगडि़या, जनवरी 25 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के थानान्तर्गत एरुडिशन ट्री पब्लिक स्कूल, पसराहा में बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को को मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत रहा, जिसमें छात्र, शिक्षक एवं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा लगाई गई आर्ट गैलरी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने भारत की सैन्य शक्ति को दर्शाते हुए पृथ्वी, अग्नि, त्रिशूल, नाग और आकाश मिसाइल प्रणालियों के रेप्लिका मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें उनकी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और देशभक्ति स्पष्ट झलकती रही। शनिवार को मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। बच्चों ने सामूहिक दीप यात्रा के साथ शोभायात्रा निकाली। जिसके बाद विधिवत आरती कर विस...