नैनीताल, अप्रैल 30 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) 20 से 30 अप्रैल तक एटीएससओएए टेनिंग स्कूल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवा छात्रों को आधुनिक खगोल विज्ञान और प्रेक्षणीय तकनीकों से परिचित कराया गया। प्रशिक्षण स्कूल में उत्तराखंड सहित देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से 33 चयनित छात्रों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को खगोलीय व वायुमंडलीय विज्ञान के अवलोकनों, डेटा विश्लेषण, दूरबीनों और रडार के उपयोग की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। एरीज के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की ओर से दिए गए व्याख्यानों में तारों, आकाशगंगाओं और समय-आधारित खगोलीय घटनाओं के साथ वायु प्रदुषण व जलवायु परिवर्तन के अध्ययन पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- दूरदर्शी अकादमिक-औद्योगिक समन्वय के माध्यम से वैश्विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.