एरीज में सजेगी वायुमंडलीय अनुसंधान की पाठशाला
नैनीताल, अगस्त 29 -- नैनीताल, संवाददाता। एरीज में 1 से 7 दिसंबर तक वायुमंडलीय अनुसंधान पर आधारित सात दिवसीय एएसटीएआर-2026 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पृथ्वी के वायुमंडल, वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना है।इस कार्यक्रम में देश के विशेषज्ञ वैज्ञानिक सूक्ष्म गैस, एयरोसोल, वायुमंडलीय गतिशीलता, सुदूर संवेदन और प्रतिरूपण जैसे विषयों पर व्याख्यान देंगे। विद्यार्थियों को आंकड़ों के प्रसंस्करण, विश्लेषण और वैज्ञानिक उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। निदेशक डॉ. मनीष नाजा के अनुसार, प्रारंभिक स्तर पर विद्यार्थियों को शोध से जोड़ना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है, जो जलवायु परिवर्तन और मौसम पूर्वानुमान को समझने में मददगार होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.