एरीज में विश्व पर्यावरण दिवस पर कल होंगे कार्यक्रम
नैनीताल, जून 4 -- नैनीताल। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल की ओर से 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति प्रो. दीवान एस रावत 'आराम, प्रगति और पर्यावरणीय स्थिरता के पीछे का विज्ञान' विषय पर अपने विचार रखेंगे। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के सिविल एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग की प्रो. यू लिया ई 'दीर्घकालिक प्रदूषक और उभरती चुनौतियां: वायु में प्लास्टिक कण एवं पीएफएएस' विषय पर वैज्ञानिक व्याख्यान देंगी। इस अवसर पर नैनीताल के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के लिए पर्यावरण विषयक प्रश्नोत्तरी और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली पब्लिक स्कूल पीतिज में विश्व पर्यावरण दिवस पर क्विज आयोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.