नैनीताल, मार्च 13 -- नैनीताल, संवाददाता। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल में 9 से 13 मार्च के बीच तृतीय अंतरराष्ट्रीय तरल दर्पण टेलीस्कोप (आईएलएमटी) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य युवा शोधार्थियों और छात्रों को आईएलएमटी से प्राप्त खगोलीय आंकड़ों के उपयोग तथा उनके वैज्ञानिक अध्ययन से परिचित कराना था। कार्यशाला में देश के विभिन्न संस्थानों और विश्वविद्यालयों से चयनित 30 से अधिक छात्रों और शोधार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला मुख्य रूप से आईएलएमटी से संबंधित विज्ञान और अवलोकन तकनीकों पर केंद्रित रही। देवस्थल वेधशाला में स्थापित यह 4 मीटर व्यास की दूरबीन एक विशेष प्रकार की दूरबीन है, जिसमें एक घूमते हुए थाल में पारे का उपयोग कर अवतल दर्पण बनाया जाता है। इस तकनीक के माध्यम से दूरबीन के ठीक ऊपर स्थित आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.