नैनीताल, फरवरी 9 -- नैनीताल। नैनीताल-भवाली मार्ग पर तेज गति के चलते दो पर्यटकों की कारें आमने-सामने टकरा गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सोमवार को लखनऊ निवासी प्रांजल कुमार अपनी कार से नैनीताल जा रहे थे। एरीज बैंड के पास सामने से आ रही गाजियाबाद के पर्यटक की कार गलत दिशा में आ गई और उनकी कार से टकरा गई। सूचना पर चीता कांस्टेबल अमित गहलोत मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को सड़क से किनारे कराया। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि गाजियाबाद के पर्यटक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए हर्जाना देने की बात कही, जिसके बाद दोनों पर्यटक अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.