फरीदाबाद, जनवरी 29 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम फरीदाबाद की ओर से नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को शहर के विभिन्न वार्डों में एरिया सभा बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। नगर निगम के अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में बैठकों का संचालन हुआ। एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर एवं सचिव नगर निगम डॉ. विजयपाल यादव ने बताया कि हरियाणा नगर पालिका नागरिक भागीदारी अधिनियम-2008 के तहत गठित एरिया सभाओं के माध्यम से योजनाओं का लाभ सही और पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैठकों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई, ताकि सत्यापन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हो सके। बुधवार को वार्ड नंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.