एरिया प्रबंधन से नहीं सुलझीं श्रमिक समस्याएं, मुख्यालय के हस्तक्षेप के बाद बनी सहमति
रामगढ़, अगस्त 31 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। श्रमिकों की लंबित मांगों और सेवा संबंधी समस्याओं को लेकर केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के मुख्य द्वार पर जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के बीच सोमवार को सीसीएल मुख्यालय के हस्तक्षेप के बाद समाधान की दिशा में पहल शुरू हुई है। मुख्यालय स्तर से मिले निर्देश और आश्वासन के बाद यूनियन एवं प्रबंधन के बीच कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनने का दावा किया गया है।यूनियन के अनुसार केंद्रीय कर्मशाला के महाप्रबंधक स्तर पर श्रमिकों की लंबित समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो सका। इसके बाद मामले में सीसीएल मुख्यालय के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, निदेशक (मानव संसाधन) और महाप्रबंधक (मानव संसाधन) स्तर से हस्तक्षेप करना पड़ा। मुख्यालय के निर्देश एवं आश्वासन के बाद लंबित मामलों के समाधान को लेकर सकारात्मक पहल हुई है। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.