विकासनगर, अप्रैल 5 -- उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के चकराता ब्लॉक इकाई की रविवार को नगर के एक बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद शिक्षकों ने लंबित समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होने पर विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई। संघ की ब्लॉक अध्यक्ष सावित्री चौहान ने कहा कि लंबे समय से कई समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है, जिससे शिक्षकों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। चयन वेतनमान के एरियर का एक साल से भुगतान नहीं किया गया है, जबकि चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान भी समय पर नहीं किया जा रहा है। भुगतान नहीं होने से शिक्षकों के सामने आर्थिक तंगी आ रही है। विद्यालयों को मिलने वाली अनुदान राशि के भुगतान में भी विभाग की ओर से देरी होती है। एसएनए खातों में अभी तक 50 प्रतिशत का भुगतान नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.