कन्नौज, फरवरी 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जनपद के सफाई कर्मचारियों ने एरियर भुगतान में अनियमितता और शोषण के आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लगभग नौ माह से एरियर भुगतान को लेकर लगातार प्रयास और संघर्ष किया जा रहा था, जिसके बाद कर्मचारियों के लिए बजट भी जारी हुआ। जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला महामंत्री धर्मवीर बाल्मीकि सहित संघ पदाधिकारियों का आरोप है कि जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करते हुए केवल कुछ कर्मचारियों को ही एरियर दिया गया, जबकि शेष कर्मचारियों का भुगतान रोककर बजट समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही कार्यालय में भ्रष्टाचार, मनमानी और कर्मचारियों के उत्पीड़न के आरोप भी लगाए गए हैं। संघ ने बताया कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.