नैनीताल, मई 11 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं मंडल विकास निगम की सेवानिवृत्त संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में प्रबंध निदेशक विनीत तोमर से मुलाकात कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने पौधारोपण अभियान के 665वें दिन प्रबंध निदेशक को पौधा भेंट कर वार्ता की। इस दौरान मांग रखी कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर दिया जाए। साथ ही न्यूनतम वेतनमान में सेवानिवृत्त हुए नियमित कर्मचारियों को छठे वेतनमान का एरियर तथा वर्ष 2023-24 के महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान किया जाए।उन्होंने कहा कि जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अग्रिम भुगतान लंबित है, उसका शीघ्र समायोजन कर देयकों का भुगतान किया जाए। इसके अलावा काठगोदाम स्थित शीश महल फैक्ट्...