लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- ग्राम पंचायतों में तैनात सफाईकर्मियों की एसीपी, डीए डिफ्रेंस का एरियर भुगतान की मांग उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ लगातार कर रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार वर्मा, जिला मंत्री सोमेन्द्र कुमार मौर्य ने डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा है कि संघ की लगातार मांग व पैरवी के कारण एरियर भुगतान को बजट जारी हो गया है। पंचायती राज विभाग के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी अमितोष श्रीवास्तव ने एक जनवरी को बजट जारी कर करते हुए एरियर भुगतान की अनुमति दी है। संघ ने डीपीआरओ को ज्ञापन देकर सफाई कर्मियों का बकाया एरियर भुगतान जल्द कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.