एरियर भुगतान की मांगों को लेकर शैक्षिक महासंघ ने दिया ज्ञापन
मुरादाबाद, मई 12 -- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की टीम ने बिलारी बीआरसी केंद्र पर पहुंचकर खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार को मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। मंगलवार को ज्ञापन देकर कहा कि शिक्षकों का चयन, वेतनमान समय से लगना, चयन वेतनमान एरियर का भुगतान, रिटायर्ड शिक्षकों के देयकों का ससमय भुगतान, जीपीएफ स्लिप्स का वितरण आदि रहा। खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने सभी समस्याओं का अति शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। कहा कि चयन वेतनमान एरियर सभी का भेजा जा चुका है। जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन चयन, वेतनमान बीएसए कार्यालय स्वीकृति हेतु भेज दिए गए हैं।इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, महामंत्री दिनेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदर्श कुमार, प्रचार मंत्री अमित कुमार,मंत्री विनय कुमार,मंत्री धर्मपाल सिंह, कुलदीप चौधरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.