एरियर के नाम पर सफाई कर्मियों से वसूली का आरोप, सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर, अगस्त 14 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से एरियर दिलाने के नाम पर कथित धन उगाही के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह और जिलाधिकारी दीपक मीणा को ज्ञापन सौंपा। महासंघ के जिलाध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह ने एरियर भुगतान कराने के नाम पर सफाई कर्मियों से प्रति कर्मचारी 500 रुपये लेने की शिकायत की है। मंडलायुक्त ने तत्काल सीडीओ से जांच कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान महासंघ ने का दावा किया है कि जिले के लगभग 2600 सफाई कर्मचारियों से इस प्रकार धन लिए जाने की शिकायतें संगठन को लिखित रूप में प्राप्त हुई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.