मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर। एरियर का लाभ नहीं देने पर स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख (प्रशासन) डॉ प्रणय राज शरण सिन्हा ने अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से जवाब मांगा है। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश का भी हवाला दिया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बैद्यनाथ ठाकुर को सेवानिवृत्त होने के बाद एरियर का लाभ नहीं मिला था। उन्होंने कोर्ट में इसके लिए याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी जिला स्वास्थ्य विभाग से एरियर का भुगतान नहीं किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...