फिरोजाबाद, जून 24 -- उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बेसिक शिक्षाधिकारी से मुलाकात कर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की विभिन्न समस्याओं को रखते हुए उनके निराकरण पर जोर दिया। शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मोर्य के निर्देशन में मिले प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष रीमा सिंह यादव ने लंबित समस्याओ के निस्तारण पर चर्चा करते हुए एरियर, शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान को समय पूर्व करने की मांग की। शिक्षकों की तरफ से विभागीय कार्यों को समय से करने का आश्वासन देते हुए शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...